हिमाचल प्रदेश में सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में आज हजारों ट्रक ऑपरेटर आज पैदल मार्च

हिमाचल प्रदेश में एक माह से चल रहा सीमेंट प्लांट विवाद और गहराता  जा रहा है। सूबे में दो सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में हजारों ट्रक ऑपरेटर आज पैदल मार्च निकाल रहे हैं।

इसमें दाड़लाघाट और बरमाणा के करीब 5,000 ट्रक ऑपरेटर शामिल हुए हैं। बता दें कि इससे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पर जाम लग गया है। यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तो वही पैदल मार्च को देखते हुए पुलिस के करीब 100 जवान तैनात किए गए हैं।  बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सभा बरमाणा और दाड़लाघाट सीमेंट प्लांट से जुड़ी यूनियनों ने नौणी से उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर तक पैदल मार्च करने का एलान किया है।

More From Author

वाराणसी दौरे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेगें स्वागत

जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर में सभी बड़े आयोजनों पर लगी रोक भगवान बदरी विशाल के खजाने को लेकर भी चिंता बढ़ी