वुमन सीनियर इंटर जोनल टी-20 टूर्नामेंट में हिमाचल के तीन खिलाड़ीयो का चयन।

आठ नवंबर से शुरू होने वाले बीसीसीआई के वुमन सीनियर इंटर जोनल टी-20 टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन से हिमाचल की तीन खिलाड़ी खेलती नजर आएंगी। दिल्ली में नॉर्थ जोन क्रिकेट टीम सेलेक्शन कमेटी की बैठक में हिमाचल की कप्तान हरलीन देयोल, विकेटकीपर सुषमा वर्मा और अनीशा अंसारी का चयन हुआ है।

क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन आरपी सिंह बताया कि वुमन सीनियर नॉर्थ जोन सेलेक्शन कमेटी की बैठक में नॉर्थ जोन टीम के लिए हिमाचल की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जबकि एक खिलाड़ी को स्टैंडबाई रखा गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की ये खिलाड़ी नॉर्थ जोन टीम के लिए बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में टीम को विजय बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

More From Author

कुल्लू में जेपी नड्डा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया नमन।

स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विधानसभा सत्र पर होगी  चर्चा।