Three new sites designated for protests in Delhi; Jantar Mantar removed as a designated venue.

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थान तय, जंतर-मंतर को निर्धारित स्थल के रूप में हटाया गया

दिल्ली पुलिस के सोमवार को जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर डी-नोटिफ़ाई कर दिया गया है और साथ ही प्रदर्शन करने के लिए तीन नई जगहों की सूची भी दी गई है। सर्कुलर के अनुसार, गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध-प्रदर्शन करने के अधिकार के लिए मौजूदा तय जगह के अलावा दूसरी सही जगहों की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर, जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर डी-नोटिफाई कर दिया गया है। इसमें तीन नई जगहों के नाम भी बताए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया है और उसकी जगह तीन नए स्थान इसके लिए निर्धारित किए हैं।

पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने इस संबंध में स्थायी आदेश जारी किया है।

इसके स्थान पर अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय किया गया है। इन नई जगहों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित एसओपी अलग से जारी की जाएगी।

 

More From Author

KHABAR UTTAR PRADESH

KHABAR UTTARAKHAND

LIVE देखने के लिए टैप करें