टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक से मौत

टिकटॉक स्टार और भारतीय जनता पार्टी की नेत्री सोनाली फोगाट की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सोनाली फोगाट का निधन कल रात गोवा में हुआ। 2019 में सोनाली फोगाट ने हरियाणा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव के दौरान सोनाली फोगाट टिकटॉक पर अपने वीडियोज के लिए भी चर्चाओं में थी। सोनाली फोगाट ने अपनी मौत के कुछ समय पहले ही एक वीडियो पोस्ट किया था। इसके साथ ही  उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदली थी। मिली जानकारी के अनुसार सोनाली फोगाट गोवा में बीजेपी नेताओं के साथ थीं। उनकी मौत की वजह की पुष्टि करने में स्थानीय प्रशासन  जुटा है।

 

More From Author

बाबा केदार के धाम में शुरू हुई तीसरे चरण की यात्रा की तैयारियां, 5 सितंबर से शुरू हो जाएंगी हेली सेवाएं

दंगाइयों के बाद अब योगी सरकार का ड्रग्स के सौदागरों पर बड़ा एक्शन