16 मार्च तक चलेगा उत्तराखंड बजट सत्र ,धामी सरकार करेगी आज 79 हजार करोड़ का बजट पेश ।

उत्तराखंड में बजट सत्र का आज तीसरा दिन है ।आज बुधवार को सरकार भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट पेश करेगी । यह बजट वर्ष 2023-2024 के लिए पेश किया जाएगा ।सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2023 -2024 के लिए अनुमानित बजट 79 हजार करोड रूपये का है ।
उत्तराखंड में भराड़ीसैंण विधानसभा में सोमवार 13 मार्च से बजट सत्र चल रहा है जो आगामी 16 मार्च तक चलेगा । आज सत्र का तीसरा और उत्तराखंड के लिए अहम दिन है । आज बुधवार को वर्ष 2023-2024 के लिए विधानसभा में बजट सत्र पेश किया जाएगा ।वित्त मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल दोपहर 2 बजे भराड़ीसैंण में बजट पेश करेगें। आपको बता दे कि प्रदेश मंत्रिमंडल बजट प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है ।इस बार वर्ष 2023-2024 के लिए बजट पेश का अनुमान 79 हजार करोड़ रुपये का है।

 

More From Author

मौसम का फिर बदला मिजाज, यहां हो रही झमाझम बरसात, इन जिलों में तत्कालिक अलर्ट

Big News: उत्तराखंड: 41 डॉक्टरों के प्रमोशन, आदेश जारी