आज नितिन गडकरी करेंगे चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का शिलान्यास

आज परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मखौड़ा धाम में चौरासी कोसी परिक्रमा का शिलान्यास करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री दिन में एक बजे चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का शिलान्यास करने के साथ कई योजनाओं का लोकार्पण कर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया गडकरी चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़े-पीएम की 30 दिसंबर रैली के दौरान भाजपा ने रोकी विजय यात्रा

जानकारी के अनुसार अयोध्या के चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग की शुरूआत मखौड़ा धाम से होती है। केन्द्र सरकार ने जुलाई 2021 में परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया था।

मखौड़ा धाम से शुरू होने वाली चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही अन्य के जीवन में भी व्यापक बदलाव होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने से इसके किनारे के गांवों के लोगों को हर लिहाज से काफी सहूलियत होगी। सरकार की इस घोषणा के चलते श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है।

 

 शिवानी चौधरी

More From Author

देहरादून राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान में आठ और छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव

देश में कोरोना केस हुए 91 हजार के पार