महाराष्ट्र में हुआ दर्दनाक कार हादसा, सात मेडिकल छात्रों की मौत

महाराष्ट्र के सेलसुरा के पास बीती रात लगभग 11: 30 एक कार दुर्घटना हुई , यहां दुर्घटना  पुल से कार गिरने से 7 मेडिकल छात्रों समेत भाजपा विधायक विजय रहांगडाले के बेटे आविष्कार रहांगडाले की मौत हो गई हैं। जानकारी के अनुसार ये सभी छात्र देवली से वर्धा जा रहे थे , सेलसुरा शिवार से कार चलते समय पुल से अचनाक एक जंगली जानवर आ गया जिसे बचाने के चक्कर में छात्र की कार का बैलेंस बिगड़ गया, जिस कारण कार पुल से गिर गई।

यह भी पढ़े-महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य हुई बीजेपी में शामिल

बताया जा रहा है कि  40 फुट गहरी खाई में छात्रों की कार आधी रात को गिर गई थी जिस वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। कार हादसे का शिकार होने वाले छात्रों में  अविष्कार रहांगडाले (भाजपा विधायक का बेटा), नीरज चौहान, नीतीश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्युष सिंह, शुभम जाय और पवन शक्ति शामिल हैं। सभी मृतक छात्र वर्धा जिले के सांगवी मेघे मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। फिलहाल सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

More From Author

पीएम मोदी देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे सवांद

उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची