Shadab Jakati controversy

मुसीबत में ’10 रुपये का बिस्किट’ फेम Shadab Jakati, शोषण का लगा आरोप

Shadab Jakati: ‘दस रूपए का बिस्कुट कितना का है जी’ से फेमस यूट्यूबर Shadab Jakati एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार यूट्यूबर वीडियो के लिए नहीं, बल्कि उनके खिलाफ एक महिला ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जी हाँ, एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या का मन बना चुकी थी। महिला का कहना है कि शादाब ने उसे अपने प्रेम जाल में फसाया, और जब शादी की बात आई तो उसने पहचानने से इंकार कर दिया। अब यह मामला महिला पुलिस थाने में पहुंच चुका है, और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की जा रही है।

यह मामला छत्तीसगढ़ से मेरठ का है, जहाँ एक महिला ने कहा कि शादाब ने उसे भरोसे में लेकर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। शुरुआत में वे एक साथ मिलकर यूट्यूब पर वीडियो बनाते थे, शादाब उनकी मदद करता था। हालांकि, इसके बाद शादाब ने उनके साथ गलत हरकतें शुरू कर दीं। जब महिला ने इन हरकतों को रोकने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी मिली। महिला ने छह महीने तक यह उत्पीड़न सहन किया।

बता दें कि महिला ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था, और उनका एक बेटा भी है। शादी के बाद वे इंचौली में रहने लगे, जहाँ महिला कंटेंट क्रिएटर थी और उनका पति बैटरी का काम करता था।

इन सभी हालात को देखते हुए यूट्यूबर ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए अपना बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि वह महिला उनके पास आई थी और बोली, ‘भैया, आप तो सभी की मदद करते हो, मैं भी मजदूरी का काम करती हूं, और मेरा एक बच्चा है। मैं इतनी गरीब हूं कि उसे स्कूल भी नहीं भेज पा रही हूं, पढ़ा भी नहीं पा रही हूं।’ शादाब ने कहा, “मैंने इसके बच्चे की छह महीने की फीस और कोर्स दिलवाया, इसके बच्चे के हाथों में किताबें दीं और कई बार राशन भी भरा। जब कभी इसने कोई मजबूरी बताई, तो मैंने कभी मना नहीं किया, कभी पांच हजार, कभी तीन हजार, कभी चार हजार, कभी दो हजार रुपये भी दिए।’

इसके बाद शादाब ने कहा कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। ‘मैं कसम खाकर कह सकता हूं कि मैंने उसे कभी छुआ तक नहीं। इस बात के गवाह मेरी टीम के सदस्य जॉनी कुमार हैं, जो सिर्फ यही काम करते हैं-गरीब महिलाओं को राशन देना। मेरा मानना है कि जांच जरूर होनी चाहिए, और अगर मेरे खिलाफ कुछ भी पाया गया, तो मैं अपनी गर्दन काट लूंगा। मुझे समझ नहीं आ रहा है लोग क्या चाह रहे हैं। मैं अपनी मेहनत से फेमस हुआ हूं, पूरा गांव गवाह है।’

सोशल मीडिया पर शादाब के वीडियो को पसंद करने वाले लोग अब इन आरोपों के बाद उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कंटेंट क्रिएशन की आड़ में इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

विवादों से है पुराना नाता

यह पहली बार नहीं है जब शादाब जकाती कानून के घेरे में आए हैं। शादाब का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है: मात्र दो महीने पहले समाजसेवी राहुल ठाकुर ने शादाब के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर गंदगी फैलाने का मामला दर्ज कराया था। उस मामले में शादाब को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। जेल से बाहर आने के कुछ समय बाद ही अब उन पर एक और बड़ा आरोप लग गया है।

Read more:- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के गाने ने रचा इतिहास, बनाया ‘Guinness World Records’

More From Author

Weather update

Weather update: उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Pariksha Pe Charcha 2026

Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी ने छात्रों से किया संवाद, शिक्षा पर दिए अहम टिप्स