नागपुर में दो महिला डॉक्टर जल्द करने वाली है अनोखी शादी

महाराष्ट्र के नागपुर में दो महिला डॉक्टर जल्द एक अनोखी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। नागपुर की डॉ.परोमिता मुखर्जी व डॉ.सुरभि मित्रा गोवा में समलैंगिक विवाह करेंगी।

देश में समलैंगिक विवाह के केसेस धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। लोगों की विचारधारा भी समलैंगिक विवाह को लेकर बदलती जा रही है हाल ही में नागपुर में भी इस तरह का नया मामले सामने आया है। नागपुर में दो महिला डॉक्टरों ने एक कपल के रूप में जीवनसाथी बनने का निर्णय लिया है फिलहाल उन्होंने सगाई की है।

डॉ. परोमिता मुखर्जी का कहना है कि वह इस रिश्ते को जिंदगी भर का वादा कह सकते हैं साथ ही उन्होंने बताया कि वह गोवा में विवाह करने का प्लैन कर रहे हैं। डॉ. परोमिता के अनुसार उनके पिता को सेक्स को लेकर उनकी सोच के बारे में साल 2013 से पता है। परोमिती का कहना थी उन्होंने जब अपनी माँ को इस बारे में बताया है तो वह चकित रह गई थी किंतु बाद में उनकी खुशी के लिए इस शादी के लिए मान गई है।

यह भी पढ़ें- भाजपा की कुमाऊं विजय संकल्प यात्रा का आज खटीमा में समापन

डॉ. सुरभि के माता-पिता इस रिश्ते से है प्रसन्न

दूसरी महिला डॉक्टर सुरभि मित्रा एक साइकेट्रिस्ट हैं। डॉ. सुरभि का कहना था कि उनके परिवार में सेक्स को लेकर उनकी सोच व समलैंगिक रिलेशनशिप के लिए कोई रोक-टोक नहीं थी। डॉ. सुरभि के अनुसार उनके माता-पिता इस बात से बहुत प्रसन्न हुए। सुरभि ने बताया कि उनके ऐसे रिलेशनशित को लेकर कई लोग प्रश्न उठाते हैं किंतु उनका मनना है कि वह लोग अपने रुख के बारे में कोई ओपिनियन नहीं ऐक्सप्रेस कर पता है इसलिए वह एसी बाते करते हैं।

अंजली सजवाण

 

More From Author

उत्तराखंड के सीएम धामी की अध्यक्षता में आज शाम कैबिनेट की बैठक

साइबर पुलिस ने हैकरों की मदद करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश