BOARD RESULT : उत्तराखंड बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा का परिणाम आज घोषित हो चुका है। काफी लंबे समय से इंतजार करने के बाद आखिर बच्चों के सब्र का फल उन्हें मिल ही गया। पहले पंचायत चुनाव के चलते रिजल्ट घोषित होने में देरी हुई, और बाद में प्राकृतिक आपदाओं के चलते देरी हुई। हाई स्कूल में 81.38 और इंटरमीडिएट में 76% बच्चे पास हुए है।
97 परीक्षा केंद्रों में करायी गई थी परीक्षा
अंक सुधार परीक्षा के लिए दो से 21 मई तक आवेदन लिए गए थे, जिसमें हाईस्कूल के 8400 और इंटरमीडिएट के 10706 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा चार से 11 अगस्त तक करायी गई थी। जिसके लिए राज्य में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई थी।
कई जगह नहीं हो पाया था मूल्यांकन
परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कई जगहों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न होने की वजह से रिजल्ट नहीं आया था। वहीं आज परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सभी छात्राओं में इसकी खुशी भी देखने को मिल रही है।

