उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि 2017 से पहले महिला सुरक्षा को लेकर सवालों से घिरा रहने वाला यह प्रदेश आज नारी सुरक्षा और सामर्थ्य की नई पहचान बना है। आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की और उनके तप एवं संकल्प को दृढ़ इच्छाशक्ति से लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा बताया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए अपनी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया।
- Home
- उत्तरप्रदेश
- उत्तर प्रदेश आज नारी सुरक्षा और सामर्थ्य की नयी पहचान बना : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Posted in
उत्तरप्रदेश

