उत्तराखंड : यहां खाई में गिरने से बाल-बाल बची 27 यात्रियों से भरी बस, बस के ब्रेक हुए फेल

उत्तराखंड : यहां खाई में गिरने से बाल-बाल बची 27 यात्रियों से भरी बस, बस के ब्रेक हुए फेल

उत्तराखंड : यहां जान पर बन आई 27 यात्रियों की, बस के ब्रेक हुए फेल

दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस का ब्रेक फेल, 27 यात्री थे सवार, ऐसे बची जान

चंपावत : उत्तराखंड और मैदानी इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं और सड़क हादसों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वही ऐसी ही एक खबर चंपावत से सामने आ रही है जहां चंपावत से नौ किलोमीटर बनलेख के पास बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस में सवार 27 यात्रियों की जान पर बन आई थी। चालक ने किसी तरह बस को पहाड़ी में टकराकर रोक लिया। अगर बस खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो जाता। बाद में बस में सवार सभी 27 यात्रियों को दूसरे वाहन से गतव्य को भेजा गया।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय जमार्ग पर बनलेख के ढलान पर बस (यूके 07 पीए 3148) का ब्रेक फेल हो गए। चालक पंकज पांडे ने बस को पहाड़ी की तरफ टकराकर रोक लिया। बस के पहाड़ी से टकराने के बाद बस के स्थिर होने पर सहमे यात्रियों की जान में जान आई।

More From Author

बड़ी खबर देहरादून : स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर होगी 200 डॉक्टर की तैनाती

खुलासा : देहरादून रिलायंस ज्वैलरी शो रूम डकैती में बिहार से दो गिरफ्तार, OLX में फर्जी ID से खरीदते थे वाहन