उत्तराखंड CM 7 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी आयेंगे! कई कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

Uttarakhand CM will come to Haldwani on one day tour on 7th February! Will participate in many programs

नैनीताल:- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानी 7 फरवरी को हल्द्वानी आयेंगे। प्रातः10ः30 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर प्रातः 11:30 गौलापार स्टेडियम हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे।

11:45 बजे गौला बाईपास निकट आंवला चौकी हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट /लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद काठगोदाम सर्किट हाउस में दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भाजपा पदाधिकारी/ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे।

दोपहर 2:00 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक एवं विचार विमर्श करेंगे।
कार्यक्रम के बाद दोपहर 3: 40 बजे गौलापार स्टेडियम से हैलीपैड हल्द्वानी से अस्थाई हेलीपैड लोहरिया हैड खटीमा उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।

More From Author

अब वनों को आग से बचाएगी NDRF! FRI की केंद्रीय अकादमी में दिया जा रहा प्रशिक्षण

इस भर्ती को लेकर ये सूचना फैलाने वालों को नोटिस, तीन दिन का अल्टीमेटम