रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने बीसीसीआई के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान जीवनजोत सिंह को सौंपी गई है। जबकि दीक्षांशु नगी को उप कप्तान बनाया गया है।

बता दे कि कोच मनीष झा के निर्देशन में चयनित टीम 13 दिसंबर को अपना पहला मुकाबला नागालैंड के खिलाफ खेलेगी। तो  ट्रॉफी के चार मुकाबले देहरादून में खेले जाएंगे।

टीम में शामिल
जीवनजोत सिंह (कप्तान), दीक्षांशु नगी (उप कप्तान), अवनीष सुधा, प्रियांशु खंडूड़ी, कुणाल चंदेला, आदित्य तारे, स्वप्निल सिंह, अखिल सिंह रावत, आर्यन शर्मा, मयंक मिश्रा, हिमांशु बिष्ट, दीपक धपोला, आकाश मधवाल, राजन कुमार, अभय नेगी व अग्रिम तिवारी।

  • 13 दिसंबर को नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम में नागालैंड बनाम उत्तराखंड।

 

  • 20 दिसंबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में उत्तराखंड बनाम ओडिशा।

 

  • 27 दिसंबर को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देहरादून में उत्तराखंड बनाम हिमाचल।

 

  • 03 जनवरी को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी देहरादून में उत्तराखंड बनाम बंगाल।

 

  • 10 जनवरी को ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में उत्तर प्रदेश बनाम उत्तराखंड ।

 

  • 17 जनवरी को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी देहरादून में उत्तराखंड बनाम बड़ोदरा।

 

  • 24 जनवरी को चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम लाहिल में हरियाणा बनाम उत्तराखंड।

 

More From Author

क्रिसमस-डे और नव वर्ष को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी कर दिया। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

12 दिसंबर, 2022 को 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 197 स्थानों पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय  नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित