12 दिसंबर, 2022 को 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 197 स्थानों पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय  नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा 12 दिसंबर, 2022 को 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 197 स्थानों पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय  नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा।

 

बता दे कि इनमें स्थानीय युवाओं को अप्रेंटिसशिप के माध्यम से अपने करिअर को सही दिशा देने के उद्देश्य के साथ, इन मेलों में कई स्थानीय व्यावसायों को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन में विविध क्षेत्रों के कई कंपनियों की भी भागीदारी होगी।

 

इस मेले में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद  द्वारा एक प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा, जिससे उनके रोजगार के अवसरों में सुधार होगा।

 

आवेदन करने के लिए apprenticeshipindia.gov.in पर अपना पंजीकरण करना होगा और मेले के निकटतम स्थान का पता लगाना होगा। हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवारों को पांचवीं से लेकर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही, कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र/ आईटीआई डिप्लोमा या स्नातक होना अनिवार्य है।

मेले में उम्मीदवारों को अपने रिज्यूमे की तीन प्रतियां, सभी मार्कशीट और प्रमाण-पत्रों की तीन प्रतियां, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और पासपोर्ट आकार के तीन फोटो ले जाने होंगे।
 10 लाख अप्रेंटिसशिप का लक्ष्य
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप के अवसरों के मामले में देश की तुलना विकसित देशों से की जाती है। इस साल तक 10 लाख और 2026 तक 60 लाख अप्रेंटिसशिप के अवसरों को पहुंचाना है।

More From Author

रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा

मौसम विभाग की ओर से ऊधमसिंह नगर में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *