कुलपति को ₹50,000 की रिश्वत लेने के आरोप में किया गया गिरफ्तार: तेलंगाना विश्वविद्यालय

New Delhi: कुलपति को ₹50,000 की रिश्वत लेने के आरोप में किया गया गिरफ्तार: तेलंगाना विश्वविद्यालय का मामला

हैदराबाद: तेलंगाना विश्वविद्यालय के कुलपति डी रविंदर दाचेपल्ली को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हैदराबाद में उनके आवास पर 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 63 वर्षीय कुलपति ने कथित तौर पर 2022-23 के लिए भीमगल में शिकायतकर्ता के कॉलेज को एक परीक्षा केंद्र आवंटित करने के लिए दसारी शंकर से 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी. इसके बाद उन्होंने रिश्वत की रकम भी ली.

अधिकारियों ने कहा कि रिश्वत की राशि उनके मास्टर बेडरूम की अलमारी से बरामद की गई थी. हाल ही में, कुलपति और विश्वविद्यालय की कार्यकारी समिति तेलंगाना विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार की नियुक्ति को लेकर आपस में भिड़ गई थी.

More From Author

गुड न्यूज़ : सफलता का जश्न, एलन tallentex के पोस्टर का विमोचन

BJP युवा मोर्चा विधानसभा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान के तहत नव मतदाता सम्मेलन टाउन हॉल सभागार में किया गया आयोजित