vijay thalapathy rally

Vijay Thalapathy Rally: तमिलनाडु में विजय की रैली में दर्दनाक हादसा, करूर में भगदड़ से 39 की मौत, 120 से ज्यादा घायल.

Vijay Thalapathy Rally : तमिलनाडु के करूर ज़िले में शनिवार शाम अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) की रैली के दौरान भयावह हादसा हो गया। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि भगदड़ में 36 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 महिलाएं और 8 मासूम बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 120 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे तमिलनाडु को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इसे ‘गंभीर त्रासदी’ करार देते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया।

 

कैसे हुआ हादसा?

विजय की रैली के लिए प्रशासन ने 10 हजार लोगों की अनुमति दी थी। लेकिन, उनकी लोकप्रियता के चलते कार्यक्रम स्थल पर लगभग 1.2 लाख लोग पहुंच गए। इतनी बड़ी संख्या को संभालने में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ। वहीं रैली के दौरान अचानक खबर फैली कि 9 साल की एक बच्ची भीड़ में लापता हो गई है। मंच से खुद विजय ने अपील की कि लोग बच्ची को ढूंढने में मदद करें। इसी दौरान भीड़ में अफरातफरी मच गई। कई लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे और भगदड़ जैसे हालात बन गए।

कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए। लोग सांस नहीं ले पा रहे थे, कई दबकर गिर पड़े, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा चपेट में आ गए।

 

विजय ने भाषण रोककर की अपील

जब हालात बिगड़ने लगे तो विजय ने मंच से भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। लेकिन तब तक स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी थी कि पुलिस और आयोजक किसी को नियंत्रित नहीं कर पाए। आखिरकार विजय कार्यक्रम छोड़कर वहां से चले गए।

विजय की रैली का मकसद था TVK पार्टी के संगठन को मजबूती देना और अगले चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना। लेकिन यह कार्यक्रम त्रासदी में बदल गया।

 

अस्पतालों में मची अफरा-तफरी

करूर और आसपास के अस्पतालों में बड़ी संख्या में घायलों को पहुंचाया गया। स्वास्थ्य मंत्री एम.ए. स्टालिन ने जानकारी दी कि “घटना में 39 लोगों की जान गई है और 120 से अधिक लोग हुए है… अस्पताल में भर्ती कई घायलों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर बेसिक मेडिकल और इमरजेंसी सुविधाएं मौजूद नहीं थीं। किसी तरह एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया गया।

 

विजय की चुप्पी और दबाव

अभिनेता से नेता बने विजय ने हादसे पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “यह मेरे जीवन का सबसे काला दिन है। मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं और जल्द ही अस्पतालों में जाकर घायलों से मिलूंगा।

हालांकि, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह हादसा विजय की पार्टी TVK के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। विजय को अब लोगों के गुस्से और आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि उनके कार्यक्रम की वजह से कई परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया।

 

लोगों की आपबीती

हादसे के बाद करूर की सड़कों पर मातम का माहौल है। जिन परिवारों ने अपनों को खो दिया, वे अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते-बिलखते नजर आए। एक पीड़ित परिवार की महिला ने कहा, हम सिर्फ विजय को देखने आए थे। सोचा था कि बच्ची को साथ लेकर आएंगे और अच्छा माहौल होगा । लेकिन मेरी 10 साल की बेटी अब नहीं रही। कोई हमारी मदद के लिए वहां नहीं था।

More From Author

Pakistan PM Shehbaz Sharif

Pakistan PM Shehbaz Sharif: UNGA में पाकिस्तान का नाटक, हिंदू धर्म पर विवादित बयान, भारत ने दिया करारा जवाब

Delhi NCR Dussehra places

Delhi NCR Dussehra places: दशहरे पर बच्चों के साथ घूमने के लिए दिल्ली-NCR की खास जगहें