वाशिंगटन : मोदी की यात्रा से पहले भारत जाएंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन

वाशिंगटन : अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन- III अगले सप्ताह से भारत सहित चार देशों की यात्रा शुरू करेंगे. यात्रा के तीसरे पड़ाव में सेक्रेटरी ऑस्टिन भारत पहुंचेंगे. नई दिल्ली में, वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं से मिलेंगे. बता दें कि इस समय विश्व में अमेरिका और भारत दो प्रमुख रक्षा साझेदार देशों के रूप में पहचाने जा रहे हैं. भारत सरकार तेजी से सेना के आधुनिकीकरण पर काम कर रही है. जिसमें अमेरिका एक महत्वपूर्ण साझेदार है. उम्मीद की जा रही है कि यह यात्रा नए रक्षा नवाचार और औद्योगिक सहयोग के साथ-साथ अमेरिकी और भारतीय सेनाओं के बीच सहयोग का विस्तार करने में भी मदद करेगी.

उनकी चार देशों की यात्रा का पहला पड़ाव टोक्यो है जहां वह जापानी रक्षा मंत्री यासुकासु हमादा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. वह जापान में तैनात अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात करेंगे. बयान के अनुसार, सचिव ऑस्टिन की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब इस साल ऐतिहासिक यूएस-जापान ‘2 + 2’ मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान ने गठबंधन क्षमताओं को आधुनिक बनाने, अमेरिकी सेना की स्थिति को अनुकूलित करने और समान विचारधारा वाले भागीदारों के साथ संबंध बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.

बाद में, सेक्रेटरी ऑस्टिन सिंगापुर की यात्रा करेंगे, जहां वे सिंगापुर में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) 20वें शांगरी-ला डायलॉग में पूर्ण भाषण देंगे. वार्ता के इतर, सेक्रेटरी प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे ताकि पूरे क्षेत्र में अमेरिकी रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके. जो की आसियान केंद्रीयता पर आधारित हो और एक मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक दृष्टि का समर्थन करता हो.

सेक्रेटरी ऑस्टिन डी-डे की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए फ्रांस भी जायेंगे. यही उनकी यात्रा का चौथा और अंतिम पड़ाव होगा. यहां वह फ्रेंच और यूनाइटेड किंगडम के रक्षा नेताओं से मिलेंगे.

More From Author

कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियां अंतिम छोर मे खड़े व्यक्ति तक पहुंचाए-रेखा आर्या

लंदन : ब्रिटिश PM ऋषि सुनक के आधिकारिक आवास के गेट से टकराई कार, एक गिरफ्तार