उत्तराखंड में अगले 24 घंटो के भीतर बदलेगा मौसम

मंगलवार को केदारनाथ धाम और आसपास के इलाकों में बारिश संग ओले गिरे, जबकि राजधानी दून में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के भीतर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

इसलिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बिते दिन देहरादून में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई,लेकिन थोडी देर बाद बारिश थम गई। छह व सात मई को फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश की संभावना बताइ जा रही हैं। बारिश से जहां मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं गर्मी से राहत मिली है। कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की भी संभावना है।

यह भी पढे़ं- अधिवक्ता ने पुलिस पर लगाया सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप

देहरादून में बादल छाए रहेंगे। मौसम के बदले मिजाज के चलते छह व सात मई को फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश की संभावना है। बताया कि पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

प्रिया चाँदना

More From Author

हिजाब विवाद के बाद आज तीसरे दिन भी नहीं पहुंची छात्राएं कालेज

सिवनी में आदिवासियों को पीटकर मारने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार