उत्तराखंड : कांग्रेस 9 अगस्त से शुरू करेगी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

हल्द्वानी : कांग्रेस की विचारधारा से युवा पीढ़ी को जोड़ने और भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक कांग्रेस राज्य भर में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर आज कालाढूंगी विधानसभा में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया और तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियों पर चर्चा की.

इस दौरान महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि 9 अगस्त से पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक जिले में 75 किलोमीटर पदयात्रा करेंगे। इस दौरान लोगों को कांग्रेस के आजादी के इतिहास और वर्तमान समय में महंगाई, भ्रष्टाचार और भर्तियों में घोटाले को लेकर जनता को जानकारियां देंगे।

प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस का संघर्ष किसी से छुपा नहीं है। पार्टी के इसी संघर्ष को लोगों को बताने की आवश्यकता है। खासकर युवा पीढ़ी को भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत कांग्रेस द्वारा आजादी के लिए किए गए संघर्ष को याद दिलाया जाएगा।

More From Author

शुरू हुआ उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, पीएम मोदी ने किया मतदान

बरेली में महिला के साथ मारपीट करने वाले बीजेपी के नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार