X Down

X Down: X और इंस्टाग्राम डाउन, यूजर्स को हुई परेशानी

X Down: 5 फरवरी 2026 को भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) अचानक शाम करीब 4 बजे डाउन हो गया, जिससे लाखों यूजर्स को दिक्कतें आईं। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार, X की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों में तकनीकी समस्या सामने आई, लेकिन वेबसाइट यूजर्स सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, 64% यूजर्स ने वेबसाइट में समस्या की शिकायत की, जबकि 23% ने ऐप में दिक्कतें बताई। वहीं, 13% यूजर्स को लॉगिन और लॉगआउट से जुड़ी समस्याएं आईं।

भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई से X के डाउन होने की सबसे ज्यादा रिपोर्ट्स आईं। यूजर्स ने बताया कि वेबसाइट पर पेज रिफ्रेश करने पर ‘Something went wrong. Try reloading’ का मैसेज दिखाई दे रहा था। यह समस्या कई घंटों तक बनी रही, जिससे यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इंस्टाग्राम भी हुआ डाउन

इंस्टाग्राम भी 5 फरवरी की सुबह कुछ समय के लिए डाउन रहा। ये परेशानी खास कर उन लोगो को हुई जो कंप्यूटर या ब्राउज़र के जरिए इंस्टाग्राम चला रहे थे। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे तक 10,000 से ज्यादा यूजर्स ने इंस्टाग्राम से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की थी। हालांकि, इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा और X की ओर से इस तकनीकी खराबी के कारण के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

Read more:- ओपनएआई एक नया फीचर लांच हुआ है जिसका नाम है ‘ChatGPT Health’

More From Author

Mumbai-Pune Expressway

Mumbai-Pune Expressway पर 32 घंटे बाद यातायात बहाल, यात्रियों को मिली राहत

Weather update

Weather update: उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट