उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश
उत्तराखंड में मानसून के चलते भारी बारिशें लगातार जारी हैं, प्रदेश के मुख्यत: सभी जिलों में झमाझम बरसात का सिलसिला भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है लिहाजा प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं राजधानी देहरादून में भी झमाझम बारिशों के चलते गर्मी से फौरी राहत महसूस करी जा रही है लेकिन प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बारिश रुक जाने के बाद गर्मी और उमस बरकरार बनी रहती है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने आज रविवार और कल सोमवार को प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका स्पष्ट करी है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भारी मानसूनी बारिशों के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं, हाल ही में भारी बारिश होनें के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में 39 मार्ग बाधित हो चुके हैं, जिनमें से 34 तो ग्रामीण क्षेत्रों के ही मार्ग हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
क्या कहता है मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में भारी बारिशों का सिलसिला जारी है लिहाजा मौसम विज्ञान केंद्र ने भी आगामी दिनें में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज से नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, राजधानी देहरादून समेत नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।साथ ही बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

