उत्तराखंड में अवैध घुसपैठियों पर होगी कड़ी कार्रवाई….साइबर अपराध के खिलाफ धामी सरकार सख्त

उत्तराखंड में अवैध घुसपैठियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

 

 

उत्तराखंड में बिना प्रमाण पत्र के अवैध रुप से रह रहे निवासियों पर अब बुरा संकट आने वाला है, दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में उच्च पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक करी, तकरीबन तीन घंटों से भी अधिक देर रात तक चली इस बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस महानिदेशक से लेकर सभी SP और SSP से उनके विभागों के ताजा अपडेट लिए। बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में फर्जी प्रमाण पत्रों से रह रहे घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, उन्होंने पुलिस को प्रशासन के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाने और फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद करने वालों पर भी कार्रवाई करने को कहा है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि उत्तराखंड पुलिस को आम जनमानस के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखते हुए अपराधियों में भय का प्रकोप भी बनाए रखना है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कड़ा रुख रखते हुए ड्रग्स माफिया के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है और हुए पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट किया कि राज्यवासियों का भरोसा बनाए रखना शीर्ष प्राथमिकता है।

 

साइबर अपराध के खिलाफ धामी सरकार सख्त

 

 

 

उत्तराखंड में साइबर अपराधों को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने साइबर अपराधों के मामले में विलंब से FIR दर्ज होने के मामलों पर सख्ती से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से साइबर मामलों में अभी तक हुई रिपोर्टिंग एवं कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में दर्ज साइबर अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने साइबर क्राइम के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में कहा कि विश्वभर और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को एक शांतिपूर्ण राज्य के रुप में जाना जाता है, लिहाजा पुलिस प्रशासन को भी सतर्क रहने की आवश्यक्ता है ताकि कोई भी आपराधिक तत्व देवभूमि उत्तराखंड को अपनी सुरक्षित पनाहगाह ना समझें और राज्य की शांतिपूर्ण छवि का दुरुपयोग ना कर पाएं। मुख्यमंत्री धामी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि पुलिस को अपनी कार्यशैली और संस्कृति में आवश्यक बदलावों को करते हुए आमजन से सवांद स्थापित करना होगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने नैनीताल एसएसपी से कैंची धाम की पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था का अपडेट लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कैंची धाम में अगले 10 दिन के भीतर हैलीपेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा वह स्वयं 10 दिन बाद इस हैलीपेड में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कैंची धाम में पार्किंग एवं अन्य पर्यटन विकास कार्यों के प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

 

More From Author

उत्तराखंड सशक्त भू-कानून पर धामी सरकार को झटका….उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चुनौती देती याचिकाओं पर करी सुनवाई

उत्तराखंड में वक्फ बिल पर बवाल, कांग्रेस विधायक ने उठाए बीकेटीसी संपति पर सवाल