उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, राजधानी दून समेत बागेश्वर में बारिश का ऑरेंज…..जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी

 

 

 

उत्तराखंड में सभी जिलों में बारिश और किन्हीं-किन्हीं स्थानों पर भारी बारिश के दौर जारी हैं, लगातार हो रही बारिश से प्रदेश में मौसम पूर्णत: परिवर्तित हो चुका है। वहीं राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड के अन्य कई जिलों में धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौनी के संग भारी बारिश भी दर्ज करी जा रही है। इसी क्रम में बीते सोमवार को भी राजधानी दून में सुबह से ही धूप का साया रहा लेकिन कुछ-कुछ स्थानों पर बादलों भी छाए रहे। हालांकि, शाम आते-आते राजधानी दून के ऊपर आसमान में घने काले बादले की चादर पट गई और कुछ ही देर बाद देहरादून के कई इलाकों में बरसाती बौछारें गिरनी शुरु हो गई, तो वहीं कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश का दौर भी चला। हालांकि, यूं तो यह बरसाती सिलसिला आधे घंटे से ऊपर न चला पर सुबह से शहर में हो रही तपिश और उमस से फौरी राहत दिलाने में यह कामयाब रहा। वहीं देर शाम तक भी राजधानी के सर पर बादल का घुमड़ना जारी रहा और कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी दर्ज करी गई।

 

 

 

जानिए मौसम का पूर्वानुमान

 

 

 

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर ऐसे ही जारी रहने के अनुमान है, वहीं खासकर राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी करी गई है। इसके अतिरिक्त मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार को राजधानी देहरादून और बागेश्वर इन दो जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से भी अधिक भारी बारिश होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं शेष अन्य जिलों में भी आकाशीय गरजन और चमक के साथ तेज बारिश होने के आसार को देखते हुए चेतावनी जारी करी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में आया बड़ा मोड़, दो सूचियो में नाम मामले को लेकर याचिका दायर…..हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

राजधानी दून में जलभराव पर बड़ा एक्शन, DM सविन बंसल ली अधिकारियों की खबर….FIR की दी चेतावनी