उत्तराखंड में मानसून की गर्जन
मौसम विभाग की मानें तो आज भी प्रदेश भर में बारिश होने की संभावना है, वहीं 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में मानसून अपने चरम पर है और पूरे प्रदेश भर में मानसूनी भारी बारिश के दौर जारी हैं। वहीं, उत्तराखंड में मानसूनी मूसलाधार बारिशों से आई आपदाओं और समस्याओं ने संपूर्ण प्रदेश में जनजीवन को अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हालात खासे बुरे हो चुके हैं, पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रोजाना सड़कें बाधित हो जा रही हैं, बारिश के चलते भूस्खलन जैसी घटनाओं के चलते लगातार प्रदेश में अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है, यातायात सुरक्षित करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और राहत-बचाव टीमों की तैनाती जगह-जगह पर करी जा रही हैं। वहीं, मौसम विभाग द्वारा फिलहाल प्रदेश के पर्वतीय मार्गों पर सफर करने से बचने और अनावश्यक यात्रा से बचने की हिदायद जारी करी गई है। हालांकि, प्रदेश के मैदानी इलाकों में बादल कभी धूप को छिपाते हैं तो कभी गरज के साथ बरसने लगते हैं, वहीं बारिश के थम जाने के बाद मैदानी इलाके उमस से तपने लगते हैं।
जानिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में मानसून ने जनजीवन अस्त-व्यस्त किया हुआ है, लिहाजा राजधानी देहारादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम को देखते हुए पूर्वानुमान जारी किए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज रविवार को उत्तराखंड के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है,जबकि कुछ क्षेत्रों में आकाशीय गरज चमक के गिरने के साथ ही तेज बौछारों के गिरने की भी संभावना है लिहाजा मौसम विज्ञान केंद्र ने नागरिकों को सजग रहने की सलाह दी है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राजधानी देहरादून समेत नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के नागरिकों को सजग रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के 8 जिलों उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर और पिथौरागढ़ इन जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से झोकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

