उत्तराखंड में मौसम के मिजाजी तेवर,अंधड़-बूंदाबांदी से मौसम में करवट….जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम के मिजाजी तेवर

 

उत्तराखंड में मौसम के मिजाजी तेवर लगातार बदल रहे हैं, जहां एक ओर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक रुप से बादलों की आवाजाही लगातार देखने को मिल रही है। बीते सोमवार से ही राजधानी देहरादून समेत कई अन्य क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही, हांलांकि, अंधड़ और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट भी दर्ज करी गई है। बदलते मौसम के कारण तापमान में भी तकरीबन 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं तापमान में गिरावट आने से उत्तराखंड में भीषण गर्मी से खासी राहत भी महसूस करी जा रही है।

जानिए मौसम का पूर्वानुमान

वहीं देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में दिन में सतही हवा चलने के आसार हैं जबकि पहाड़ों पर भी आंशिक बादल मंडराते नजर आ सकते हैं। वहीं बुधवार 30 अप्रैल से उत्तराखंड में मौसम एकबार फिर अपनी करवट बदल सकता है, इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ बौछार पड़ने और निचले इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने को लेकर चेतावनी जारी करी है। इसके अतिरिक्त, मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में जोरदार वर्षा का अलर्ट है।

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड में मौसम की बदलती करवट, इन जिलों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट…जानिए मौसम का पूर्वानुमान

जिलाधिकारी सविन बंसल का कड़ा स्वर, ठेकेदारों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई….3 माह के लिए निलंबित