राजधानी दून में जलभराव पर बड़ा एक्शन, DM सविन बंसल ली अधिकारियों की खबर….FIR की दी चेतावनी

राजधानी दून में जलभराव पर बड़ा एक्शन

 

 

 

राजधानी देहरादून यूं तो कहने के लिए स्मार्ट सिटी का तमगा लटकाए हुए है लेकिन शहर की अंदरुनी स्थिति किसी विकासशील ग्रामीण क्षेत्र से कम नहीं है। जगह-जगह सीवर, पेयजल और गैस की पाइपलाइन को बिछाये जाने या फिर विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के लिए सड़कों को खोद-खोदकर बड़े गड्डों में तब्दील कर दिया गया है। अब स्थिति यह है कि मानसून आगमन से यह सड़के और उन पर खुदे गड्डों ने तालाब का रुप धारण कर लिया है, खुदाई से निकले मलबे ने नालियों को चोक कर दिया है, लिहाजा सड़कों पर जल निकासी ना के बराबर हो चुकी है और जलभराव के कारण अब सड़कें पानी से लबालब भरी पड़ी हैं। जलभाराव से भरी सड़कों के कारण नागरिकों को आवाजाही में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लिहाजा इसी समस्या का निवारण करने के लिए राजधानी दून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक “क्विक रिस्पांस टीम” (क्यूआरटी) को फील्ड पर उतारा है, जो जगह-जगह जाकर समस्या का निदान कर रही हैं। परंतु बावजूद इसके, बंजारावाला क्षेत्र में सड़क पर सीवर लाइन बिछाने के कार्य के कारण जलभराव की समस्या “ज्यों की त्यों” बनी हुई है। जिस कारण इस क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से किया जवाब तलब

 

 

 

राजधानी में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो चुकी है, जिस कारण राजधानी देहरादून की सड़कें जलाशय बनी हुई हैं। वहीं बंजारावाला के बंजारावाला के लक्ष्य एन्क्लेव और उसके आस-पास के अन्य क्षेत्रों में सड़क पर जलभराव की समस्या कई दिनों से प्रकाश में आ रही हैं, लिहाजा क्यूआरटी को मिली इस शिकायत पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों ने इस प्रकरण पर जवाब तलब करने के लिए निर्देशित किया है। हालांकि, कार्यदाई संस्था यूयूएसडीए ने जानकारी दी है कि बंजारावाला के अंतर्गत मुख्य सड़क पर सड़क कार्य पूरा हो चुका है और आंतरिक सड़कों पर भी 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। परंतु सवाल यह है कि यदि कार्य पूर्ण हो चुका है तो सड़कों का सुधारीकरण अब तक क्यों नहीं किया गया ? वहीं इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी सविन बंसल को यह भी जानकारी मिली कि दून अस्पताल मार्ग पर नाले से एक अवैध पाइपलाइन को सीवर लाइन से जोड़ दिया गया था। अब इसके कारण सारा कचरा सीवर लाइन में जाने के कारण सीवर लाइन पूरी तरह से चोक हो गई। वहीं जब शिकायत का निवारण करने क्यूआरटी ने सीवर लाइन की जांच करी तो वहां से बड़ी संख्या में बोतलें, कचरा, मलबा और अन्य सामग्री बाहर निकली, जिसके बाद सीवर लाइन को फिर से सुचारु लिया गया। लिहाजा अब टीम ने पाइपलाइन को बंद कर दिया है और सीवर लाइन की सफाई कर उसे सामान्य स्थिति में लाया गया है। इससे पहले प्रिंस चौक और बंजारावाला क्षेत्र में भी सीवर लाइन के चोक होने की समस्या को क्यूआरटी के माध्यम से हल किया जा चुका है।

 

 

FIR की दी चेतावनी

 

राजधानी में विकास कार्यों के नाम पर गैर-जिम्मेदाराना कार्य प्रणाली को अपनाने के कारण राजधानी की हालत बद से बदतर हो चुकी है। इसी पर शिकंजा कसते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि क्षेत्र में शेष सड़क मरम्मत का कार्य अगले 3 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश का पालन नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। वहीं जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी ने बंजारावाला क्षेत्र का दौरा कर जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा दी गई चेतावनी की जानकारी कार्यदायी संस्था व संबंधित सभी अधिकारियों को दी।

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, राजधानी दून समेत बागेश्वर में बारिश का ऑरेंज…..जानिए मौसम का पूर्वानुमान

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर हुआ भूस्खलन, काल बनकर टूटा मलबा….आवाजाही हुई ठप