राजधानी देहरादून में ऊर्जा निगम का शटडाउन शेड्यूल जारी, इतने समय तक बाधित रहेगी बिजली….टोल फ्री नंबर बनेगा सहायक

राजधानी देहरादून में ऊर्जा निगम का शटडाउन शेड्यूल जारी

 

 

 

राजधानी देहरादून में ऊर्जा निगम ने शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, अब आने वाले दिनों में लोगों को बिजली कटौती की मार से जूझना पड़ेगा। दरअसल, देहरादून शहर में ऊर्जा निगम द्वारा कई प्रमुख बिजली घरों में विद्युत लाइन मरम्मत और टेस्टिंग कार्यों को संपन्न करेगा लिहाजा इस कारण कुछ दिनों तक शहर देहरादून में दिन शटडाउन लिया जाएगा। अब इसके चलते शहर के कई स्थानों पर कुछ घंटों से लेकर पूरे दिन तक भी बिजली गायब रह सकती है। वहीं उत्तराखंड ऊर्जा निगम की ओर से शटडाउन शेड्यूल भी जारी किया गया है और उपभोक्ताओं से ऊर्जा निगम के साथ सहयोग बनाए रखने की भी अपील करी गई है। ऊर्जा निगम ने स्पष्ट किया है कि आज 21 जुलाई से लेकर आगामी 25 जुलाई तक राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में 11 केवी लाइनों की मरम्मत, केबल परिवर्तन और टेस्टिंग जैसे आवश्यक विद्युत कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी गई है।

 

 

 

इतने समय तक बाधित रहेगी बिजली

 

 

 

राजधानी देहरादून के मुख्य ऊर्जा उपसंस्थानों में मरम्मत कार्यों के चलते बिजली बाधित रहेगी। इसी क्रम में ऊर्जा निगम ने सूचना जारी कर बताया है कि उपसंस्थान 33/11 केवी आराघर के हॉस्टल विहार फीडर में आज 21 जुलाई की सुबह10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। जिससे विधायक हास्टल, आफिसर्स कालोनी, आसपास रेसकोर्स क्षेत्र प्रभावित होंगे, वहीं कल 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक हरिद्वार रोड फीडर से जुड़े चंदर नगर, रेसकोर्स आदि क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 33/11 केवी गणेशपुर उपसंस्थान विद्युत वितरण उपखंड मोहनपुर के तहत भी आज सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। जिस पर नया गांव फीडर के तहत नया गांव, रतनपुर, सिंघनीवाला, शेरपुर, परवल क्षेत्र बड़ोवाला फीडर से जुड़े गणेशपुर, भुड्डी, झीवरहेडी़, बड़ोवाला और हरभजवाला फीडर से जुड़े तुंतोवाला, मेहूंवाला, पित्थुवाला व सेवली आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

 

 

टोल फ्री नंबर बनेगा सहायक

 

 

राजधानी में आवश्यक विद्युत कार्यों के लिए बिजली कटौती करी जाएगी लिहाजा आम जन-जीवन इससे खाफी प्रभावित होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि उक्त क्षेत्रों के नागरिक इन निर्धारित तिथियों में होने वाली बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पहले से ही अपनी वैकल्पिक व्यवस्था बना लें और ऊर्जा निगम का कार्य में सहयोग करें। वहीं ऊर्जा निगम ने बताया है कि आमजन बिजली से जुड़ी जानकारी या शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 18001804185 या 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा, सघन चेकिंग के माध्यम से पुख्ता करी जा रही सुरक्षा व्यवस्था

उत्तराखंड में मानसून की भारी झमाझम, राजधानी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट…..जानिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान

LIVE देखने के लिए टैप करें