कुमाऊँ विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं शुरु हो चुकी हैं जिन्हे सम्पन्न कराना विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है लेकिन कुमाऊँ विश्वविद्यलाय के आठ प्राध्यापक और कर्मचारी अपनी परीक्षा ड्यूटी से गायब मिले जिन्हे विश्वविद्यालय प्रशासन ने नोटिस जारी कर अब स्पष्टीकरण मांगा है।
कुमाऊँ के MBP कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं शुरु तो हो चुकी हैं लेकिन पुलिस बल की तैनाती के साथ, परीक्षार्थियों को मैटल डिटेक्टर के द्वारा चैक करके विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश दिया गया। चूंकि छात्र नेताओं ने परीक्षाओं के शुरु होने से पहले परीक्षाओं को रद्द करनें के लिए काफी हंगामा किया लेकिन बीते सोमवार को परीक्षाएं सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से शुरु हुईं। लेकिन इन सारी तैयारियों के बावजूद भी कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रश्नों के घेरे में आ गया जिसकी वजह थी प्राध्यापकों और कर्मचारियों का परीक्षा कक्ष से गायब रहना।
परीक्षा सदन से गायब रहे प्राध्यापक और कर्मचारी
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के लगभग 8 प्राध्यापक और कर्मचारी अपनी परिक्षा ड्यूटी से गायब मिले तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हे एक नोटिश जारी किया जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। विश्वविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बनकोटी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा के समय कुछ शिक्षक छुट्टी पर थे और बाकी कर्मचारियों को दूसरे प्रबंधन में लगाया हुआ था, और इन 8 प्राध्यापक व कर्मचारियों को परीक्षा ड्यूटी पर ही लगाया था लेकिन वे अपनी ड्यूटी पर मौजूद नंही मिले और इस बात की जानकारी कर्मचारियों द्वारा परीक्षा कंट्रोल रुम को भी नहीं दी गई, लिहाजा उन पर नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है।
पहले किया विरोध, फिर मदद करते आए नजर
जानकारी के अनुसार पहले तो छात्र नेताओं ने जमकर परीक्षाओं को स्थगित करने का विरोध किया लेकिन विश्वविद्यालय ने उन्हे सरासर नजरअंदाज कर सोमवार की सुबह परीक्षाओं को शुरु करवा दिया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र नेताओं को परिसर के भीतर भी नंही घुसने दिया लिहाजा छात्र नेता पूरे दिन कॉलेज के गेट के बाहर ही रहे और परीक्षा देने आ रहे छात्रों की मदद भी करते नजर आए।

