सीएम पुष्कर धामी के जन्मदिन में जश्न नहीं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन को लेकर एक सराहनीय निर्णय लिया है। सीएमओ कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि 16 सितंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर किसी भी प्रकार का उत्सव, भव्य आयोजन या औपचारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपने जन्मदिन को पूरी तरह से सादगी और समाज सेवा को समर्पित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि ऐसे अवसरों को जरूरतमंदों और समाज की सेवा के लिए समर्पित करना ही जश्न का सबसे सच्चा रूप है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जन्मदिन आता है, लेकिन इस बार वे नेताओं की परंपरागत शैली से अलग हटकर इसे सादगी और सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे। धामी के इस कदम को जनसेवा की भावना और समाज में जागरूकता का उदाहरण बताया जा रहा है।
जन्मदिन पर सीएम धामी करेंगे आपदा प्रभावित की मदद
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर विशेष पहल करने का निर्णय लिया है। सीएमओ ऑफिस की ओर से जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे 16 सितंबर को किसी भी उत्सव या औपचारिक कार्यक्रम में समय व्यतीत करने के बजाय इस दिन का उपयोग आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के कई क्षेत्रों में हाल की प्राकृतिक आपदाओं के चलते अनेक परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं और ऐसे समय में समाज के हर वर्ग को आगे आकर उनकी सहायता करनी चाहिए। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रभावित परिवारों को राहत और मदद पहुंचाने की दिशा में किया गया हर छोटा-बड़ा प्रयास उनके लिए ताकत और आशा का नया स्रोत बन सकता है। इस निर्णय के साथ धामी ने अपने जन्मदिन को समाज सेवा और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित करने का संदेश दिया है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

