भारतीय सैन्य अकादमी से 314 कैडेट्स पासआउट होकर आज देश की सेना में बने अफसर

आज भारतीय सैन्य अकादमी से 314 कैडेट्स पासआउट होकर आज देश की सेना में अफसर बन गए। सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पासिंग आउट परेड की सलामी ली।

बता दें कि भारत  माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए हैं।

इन्हें मिला अवार्ड

स्वार्ड आफ आनर-  पवन कुमार

स्वर्ण पदक – पवन कुमार

रजत पदक- जगजीत सिंह

रजत पदक टीजीसी – अभिषेक शर्मा

कांस्य पदक – प्रापु लिखित

चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर- जोजिला कंपनी

More From Author

फीफा विश्व कप क्वार्टर फाइनल में मोरक्को

क्रिसमस-डे और नव वर्ष को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी कर दिया। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द