आर्मी कैडेट कॉलेज के 69 कैडेट हुए ग्रेजुएट जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री दी गई

आर्मी कैडेट कॉलेज के 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए। आयोजित एसीसी के 120 वें दीक्षा समारोह में इन कैडेट को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्रदान की गई।

बता दें कि आईएमए में अब एक साल का प्रशिक्षण लेकर यह कैडेट बतौर अधिकारी सेना में शामिल होंगे। उपाधि पाने वालों में 31 कैडेट विज्ञान और 38 कैडेट कला वर्ग के है।

10 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी में होने वाली पासिंग आउट परेड में निरीक्षण अधिकारी सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे होंगे। इस दौरान देश-विदेश के 344 जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपने-अपने देश की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। जिनमें 10 मित्र देशों के 30 कैडेट शामिल हैं।तो वही शुक्रवार को आईएमए में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।

पुरस्कार चीफ आफ आर्मी स्टाफ

स्वर्ण  -प्रबीन कुमार सिंह

रजत-  आलोक सिंह

कांस्य-    मनीष गिरी

 

कमांडेंट सिल्वर मेडल

सर्विस ट्रेनिंग- प्रबीन कुमार सिंह

कला- आलोक सिंह

विज्ञान- प्रबीन कुमार सिंह

More From Author

उत्तराखंड के आयुष, होम्योपैथिक और यूनानी कॉलेजों में दाखिला शुरू विवि ने शेड्यूल किया जारी

अब प्रदेशभर में बढ़ने लगी ठंड