शहीद स्मारक पहुंचे CM धामी, शहीदों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि

सीएम बनने के पुष्कर सिंह धामी आज कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनो के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी।

यह भी पढ़े- उत्तराखंड को एक बार फिर मिले CM के रुप में धामी

इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इस दौरान मनोनीत सीएम धामी शपथ ग्रहण को लेकर बोले कि कल पीएम मोदी उनके में मौजदू रहेंगे, और साथ ही कई राज्यों के दिग्गज नेता भी शपथ ग्रहण में पहुंचेंगे। ये शपथ ग्रहण दिव्य और भव्य होने वाले है।

More From Author

अखिलेश यादव का सांसद पद से इस्तीफा, बन सकते हैं नेता विपक्ष

देहरादून में झंडे जी का आरोहण, जयकारों से गूंजा दरबार साहिब