कशीपुर में पुलिस ने नशे के कारोबारी दबोचे

पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे के आगोश में मदहोश करके नशा कारोबारी और उत्तराखंड की तरफ रुक कर चुके हैं। बड़ी मात्रा में नशा कारोबारी उत्तराखंड के युवाओं के नशे की लत लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसको लेकर पुलिस भी उत्तराखंड को नशे के स्मगलरो चंगुल से बचाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। चोर पुलिस के इस खेल में फिर एक बार पुलिस को सफलता मिली है।

उत्तराखंड की शांत वादियों में नशे के कारोबारियों ने अपना मकड़ जाल फैला दिया है। जो लगातार युवा पीढ़ियों को नशे की लत लगा कर उत्तराखंड के भविष्य को अंधकार में धकेल ते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन प्रदेश की सरकार के आदेशों पर मित्र पुलिस भी नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष अभियान चलाए बैठी है।

जिसमें लगातार पुलिस को सफलता मिल रही है। उधम सिंह नगर के कुंडा थाने की पुलिस ने एक बार फिर बड़ी मात्रा में प्रतिवेदन नशीले इंजेक्शन ओं के साथ दो युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूर्व में भी कुंडा थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशे  के कारोबारियों की धरपकड़ की थी।

युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेलने वाले कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने काफी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लेकिन नशे के आंखों से उत्तराखंड को बचाने में पुलिस अभी भी काम है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा कल से शुरू

पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस के हाथों में छोटी मछलियां तो लग रही है लेकिन नशे के कारोबार के सिंडिकेट को चलाने वाले बड़े मगरमच्छ अभी पुलिस की पकड़ से काफी दूर है। आखिर सोचने वाली बात है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी नशे कारोबारियों का सिंडिकेट आखिर खत्म क्यों नहीं हो रहा है।

More From Author

राजाजी टाइगर रिजर्व में प्रशासन सख्त रुख अख्तियार करने जा रहा

डॉ APJ अब्दुल कलाम में आयोजित निरक्षण करने पहुंचे CM धामी