जौनपुर में रामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने पड़ोसी परिवार के चार लोगों को गोली मार दी ओर वहा से फरार हो गया है। राजीव यादव का अपने पड़ोसी राजबली यादव (65) के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे किसी बात को लेकर राजीव यादव का राजबली के परिवार के साथ फिर विवाद हो गया। इस दौरान राजीव यादव ने राजबली यादव (65), पत्नी शांति देवी (60), बहू विमला देवी (40) पति रविंद्र यादव, राजबली का पोता गौरव यादव (11) को गोली मार दी। राजबली के बेटा रविंद्र यादव (45) को भी हथियार के बट से मारकर घायल कर दिया। देर रात गोलीबारी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
यह भी पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी
राजबली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोली लगने से घायल तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। सीओ संत प्रसाद उपाध्याय, एसओ विश्वनाथ प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने राजबली की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार मौके पर दो खोखा और 32 बोर का कारतूस बरामद हुआ है। राजबली की पोती देविका यादव ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर राजीव यादव को शक था उसके पिता से राजबली उसकी शिकायत करते हैं। इसी बात को लेकर दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। पीड़ित परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले शनिवार को शराब के नशे में हिस्ट्रीशीटर राजीव यादव का राजबली के साथ झगड़ा किया था। सोमवार देर रात वह नशे में आया और परिजनों से उलझ गया। विवाद बढ़ने ने पर उसने चार को गोली मार दी।
तानिया चंचल

