बस की चपेट में आकर 3 युवकों की दर्दनाक मौत

यूपी के बस्ती में एक ही बाइक पर सवार रुधौली से कलवारी जा रहे तीन युवकों की आज सुबह कोतवाली थानांतर्गत फोरलेन पर हादसे में मौत हो गई। एक प्राइवेट बस से भिड़ी बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों से हटेंगे अवैध लाउडस्पीकर

कलवारी थाना क्षेत्र के कोरमा गांव के रहने वाले नीरज राजभर (20) पुत्र रामदीन और अनिल (19) पुत्र रामवृक्ष तथा संदीप (20) पुत्र गुरु प्रसाद निवासी बेलवा सोमवार की रात बारात में रुधौली गए थे। आज सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों घर लौट रहे थे। सुबह करीब छह बजे हाइवे पर मनौरी ओवरब्रिज पर दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट बस से भिड़ गए। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। यात्री दूसरे साधन से अपने गंतव्य को रवाना हो गए। सुबह करीब साढ़े सात बजे क्रेन के सहारे क्षतिग्रस्त बस को पुल से किनारे किया गया।

तानिया चंचल

More From Author

हिस्ट्रीशीटर ने चार लोगों को गोली मार कर हुआ फरार

क्रेन के लिए सहायता पैकेज की घोषणा करेगा ब्रिटेन