बीकॉम के छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

नैनीताल में बीकॉम के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।  मिली जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय कृष्णा नैनीताल के डीएसबी कैंपस से बीकॉम तृतीय की पढ़ाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें-थ्रेसर मशीन में फंसी महिला मजदूर

कृष्णा घर में अकेले ही रहता था। बताया गया कि उसकी बहनों ने जब उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद उसकी बहनों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद कमरे में कृष्णा का शव रस्सी के सहारे छत से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More From Author

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने किया अपना नामांकन दाखिल

राष्ट्रद्रोह की धारा 124 ए पर लगी रोक