पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के बयान पर दी प्रतिक्रिया

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्‍होंने कहा कि दुबई में आयोजित चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) जहां दुनिया भर के टूर आपरेटर और पर्यटन से जुड़े लोग एकत्र हो रहे हों, ऐसे विश्व स्तरीय आयोजन में उत्तराखंड के प्रतिभाग करने पर उन्हें प्रसन्नता व्यक्त करनी चाहिए थी। उन्हें शायद नहीं पता कि जब पर्यटन को विश्व मानचित्र पर लाने की बात करते हैं तो हमें दुनिया के साथ बैठकर ही बात करनी पड़ेगी।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रीतम सिंह के बयान को उनकी अपरिपक्वता और नामझी बताते हुए कहा कि ने दुबई में आयोजित चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) जहां दुनियां भर के टूर आपरेटर और पर्यटन से जुड़े लोग इकठ्ठा हो रहे हों, ऐसे विश्व स्तरीय आयोजन में उत्तराखंड के प्रतिभाग करने पर उन्हें प्रसन्नता व्यक्त करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होने ऐसा न करके बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया है।

यह भी पढे़ं-खराब मौसम में फंसा सीएम धामी का हेलीकाप्टर

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उत्तराखंड पर्यटन को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अब जबकि विश्व के पर्यटक और इन्वेस्टर यहां आना चाहते हैं, वह यहां के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ साहसिक पर्यटन, स्कीइंग व अन्य गतिविधियों को देखना चाहते हैं। ऐसे में हमारा प्रयास भी यही है कि अधिक से अधिक पर्यटक और इन्वेस्टर उत्तराखंड आएं।

More From Author

CM धामी ने डॉ धन सिंह रावत को सौंपी केदारनाथ की जिम्मेदारी

हाईकोर्ट ने 2057 पेडों के कटान पर लगाई रोक

LIVE देखने के लिए टैप करें