हाईकोर्ट ने 2057 पेडों के कटान पर लगाई रोक

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सहस्त्रधारा रोड के चौड़ीकरण के लिए 2057 पेड़ों के प्रस्तावित कटान मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने पेड़ो के कटान पर रोक लगाते हुए सरकार से 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 8 जून की तिथि नियत की है।

आपकों बता दे कि देहरादून निवासी और समाज सेवी आशीष गर्ग ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है देहरादून जोगिवाला से ख़िरसाली चौक होते हुए सहस्त्र्धारा मार्ग के प्रस्तावित चौड़करण के लिए 2057 पेड़ों का कटान किया जाना है। देहरादून घाटी और शहर पहले से ही जलवायु परिवर्तन की मार झेल रहा है और हर जगह हीट आयलंड विकसित हो रहे हैं।

यह भी पढे़ं- मूक बधिर ओलंपिक में धनुष श्रीकांत ने जीता स्वर्ण, शौर्य सैनी को कांस्य

तापमान में बढ़ोत्तरी भी देखी जा रही है। एक ओर, सहस्त्र्धारा अपने शीतल जल और पर्यावरण के लिए जाना जाता है, दूसरी ओर, इस प्रस्तावित कटान से पूरा सहस्त्र्धारा तक का रास्ता बिलकुल उजाड़ और बंजर हो जाएगा।

More From Author

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के बयान पर दी प्रतिक्रिया

फेसबुक प्रेमी के कहने पर युवती ने अपने घर पर कर डाली लाखों की चोरी