आजम खान को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

सपा नेता आजम खान आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। आज अपना फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आजम खान की जमानत की शर्तें ट्रायल कोर्ट तय करेगा और सामान्य जमानत के लिए आजम को समुचित और सक्षम अदालत में दो हफ्ते के भीतर अर्जी लगानी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि ट्रायल कोर्ट से रेगुलर बेल मिलने तक अंतरिम आदेश लागू रहेगा।

आपको बता दें कि आजम खान को मिली ये अंतरिम जमानत 89वें केस में जमानत मिली है। इससे पहले 88 मामलों में जमानत मिल चुकी है। इस खबर के बाद आजम खान के परिजनों और उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि, इस जमानत के बाद भी अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिरकार आजम खान कब तक जेल से बाहर आएंगे।

आजम खान समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामपुर से 10वीं बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने इस सीट पर बीजेपी ने आकाश सक्सेना हराया। 2019 में वो लोकसभा का चुनाव भी जीते थे। लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाक उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वहीं आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम भी इस बार स्वार सीट से जीते हैं।

More From Author

वार्षिकोत्सव पुरस्कार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

सल्ट में आंधी तूफान से उड़ा पॉली हाउस