गंगनहर में नहाते समय डूबे 5 युवक, एक की मौत

गंगनहर में नहाते समय पांच डूब गए। जिसमें से तीन को बचा लिया गया। जबकि दो युवकों की मौत हो गई है एक का शव बरामद हुआ है।  जानकारी के मुताबिक सोमवार को 5 दोस्त बाइक पर रुड़की गंगनहर में नहाने के लिए सोलानी पार्क आए थे । दोपहर के समय सभी युवक गंगनहर में नहा रहे थे इसी दौरान अचानक सभी पांचों युवक गंगनहर में डूबने लगे।

युवकों को डूबता देख आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। कुछ ही दूरी पर स्थित जल पुलिस के गोताखोर शोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे जल पुलिस के गोताखोरों ने युवकों को बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगाई।

यह भी पढे़ं- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में बड़ी चूक

जल पुलिस के गोताखोरों ने चार युवकों को बाहर निकाल लिया जिसमें रूपेश निवासी छपुर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अजय, राहुल, बादल को अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया।अभी एक युवक का पता नहीं चल पाया है। जल पुलिस के गोताखोर सागर की तलाश कर रही है।

More From Author

जंगलों की आग का ब्योरा नहीं दे पाये वन विभाग के कर्मचारी तो बिफरे कुमाऊं आयुक्त

नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर मायावती ने बीजेपी को दी नसीहत