उत्तराखंड बना नई शिक्षा निति लागू करने वाला देश का पहला राज्य

उत्तराखंड सरकार ने आज से नई शिक्षा निति लागू की है। डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि नई शिक्षा निति के तहत कक्षाएं प्री प्राइमरी से ही शुरु होंगी। एससीईआरटी State Council of Educational Research & Training इसका पाठ्यक्रम तैयार किया है। प्री प्राइमरी कक्षाओं को बाल वाटिका नाम  दिया गया है। शिक्षा महानिदेशालय में CM Dhami बाल वाटिकाओं का उद्घाटन कर नई शिक्षा नीति का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उत्तराखंड नई शिक्षा निति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि पहले चरण में प्राथमिक स्कूलों में चल रहे पांच हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल वाटिकाओं का संचालन शुरू होगा। विकासखंड स्तर पर क्षेत्रीय विधायक एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चिह्नित आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल वाटिकाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें शिक्षाविद्, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के लिए हस्तपुस्तिका, बच्चों के लिए स्वास्थ्य, संवाद और सृजन नाम की तीन अभ्यास पुस्तिकाएं तैयार की गई हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 लागू किए जाने को लेकर विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

More From Author

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, पुलिस का जवान अलकनंदा नदी में बहा, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश : अपने ही पालतू कुत्ते ने ली महिला की जान