उत्तराखंड में बस पलटने से दर्दनाक हादसा,एक की मौत, 21 घायल

उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. केदारनाथ से हरिद्वार जा रही बस ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोड़ियाला के समीप पलट गई। हादसे में 1 तीर्थयात्री की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 21 यात्री गंभीर रुप से घायल हुए हैं.

जानकारी के अनुसार बस में कुल 33 यात्री सवार थे। सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। केदारनाथ धाम से दर्शन करके हरिद्वार की ओर लौट रहे थे। सोमवार की शाम करीब पांच बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाल के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई।

हादसा देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों का रेस्क्यू किया और गंभीर रूप से घायल 20 यात्रियों को ऋषिकेश अस्पताल भेजा जिनमे दो बच्चे भी शामिल हैं। जबकि 12 यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।

More From Author

छोटी बहू बनी ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की विनर! VIDEO से लोगो को मिला हिंट

जिस शो में पहले कंटेस्टेंट थीं उसी शो को जज करेंगी Nora Fatehi

LIVE देखने के लिए टैप करें