उत्तराखंड : 26 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल ,जाने वजह ?

उत्तराखंड के बच्चो के लिए बड़ी खबर. हरिद्वार कावंड़ मेले को लेकर 20से 26 जुलाई तक सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी विजय शंकर ने आदेश जारी किया है।

कांवड़ मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुएं डीएम विनय शंकर पांडे ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्रों को 20 से 26 जुलाई तक बंद करने का फैसला लिया है।

इसी को देखते हुए सोमवार से सभी निजी स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है. लेकिन सरकारी स्कूलों की कोई तैयारी शुरू नहीं की गई है.  इससे सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई कांवड़ यात्रा के बाद ही शुरू हो पाएगी.  इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस-मछली और अंडे की दुकानें 26 जुलाई तक बंद रहेंगी.

More From Author

जिस शो में पहले कंटेस्टेंट थीं उसी शो को जज करेंगी Nora Fatehi

उत्तराखंड में फिर बढ़ा कोरोना ग्राफ ,24 घंटे में इतने नए मामले ,देखिए VIDEO