भूतपूर्व सैनिक पर अल्मोड़ा में गुलदार ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्रदेश में आए दिन मानव वन्य जीव संघर्ष की दुखद खबरें सामने आ रही है। जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अल्मोड़ा में गुलदार ने एक भूतपर्व सैनिक पर हमला कर दिया। घटना अल्मोड़ा के रानीखेत की है। जानकारी के मुताबिक भूतपूर्व सैनिक कथा सुनकर अपने घर को वापस लौट रहा था। तभी अचानक गुलदार ने उनपर हमला कर दिया। गनीमत ये रही की रिटायर फौजी की चीख  सुनकर ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।  गुलदार ग्रामीणों को एक साथ आता देखकर  पूर्व फौजी को घायलावस्था में ही छोड़कर भाग गया। लेकिन हमले के दौरान वह बुरी तरह घायल हो गए।जिसके बाद ग्रामीण पूर्व फौजी को सैन्य अस्पताल में लेकर गए जहां उनका उपचार जारी है।  भूतपर्व सैनिक गोविंद सिंह रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लॉक सिंगोली गांव के निवासी हैं।

More From Author

बरेली में महिला के साथ मारपीट करने वाले बीजेपी के नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या में बीजेपी विधायक और मेयर पर लगा अवैध कॉलोनियां काटने का आरोप

LIVE देखने के लिए टैप करें