अयोध्या में बीजेपी विधायक और मेयर पर लगा अवैध कॉलोनियां काटने का आरोप

अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने  सीएम योगी  को पत्र लिखा था।  जिसमें अधिकारियों और भू-माफियाओं के बीच गठजोड़ को लेकर लेकर बात की गई थी। जिसमें उन्होंने एसआईटी बना कर जांच की मांग की थी। जिसके बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। अवैध प्लाटिंग करने वाले 40 लोगों की अयोध्या विकास प्राधिकरण ने सूची जारी की है। अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा सहित इस सूची में कई बड़े लोगों के नाम शामिल हैं।

More From Author

भूतपूर्व सैनिक पर अल्मोड़ा में गुलदार ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नीति आयोग की बैठक आज, बिहार और तेंलगाना के मुख्यमंत्री नहीं होंगे शामिल