प्रदेश में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

प्रदेश में एक बार फिर मौसम अपना रूख बदलेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 10 अगस्त को राज्य के 5 जिलों चमोली, बागेश्वर, देहरादून, उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में कहीं कहीं  तेज बारिश के साथ ही तेज गर्जना और बिजली गिरने की भी संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही सफर करने की अपील की है।

More From Author

अखिलेश यादव ने तिरंगा यात्रा के बहाने आरएसएस और बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

सीएम योगी का रक्षाबंधन पर महिलाओं को खास तोहफा, प्रदेश में जल्द ही महिलाओं के लिए यात्रा होगी फ्री