युवक ने युवती की बनाई अश्लील फोटो , वीडियो कॉल नहीं करने पर दी धमकी

गोरखपुर : यूपी के गोरखपुर में एक युवक ने युवती का सोशल मीडिया से फोटो हासिल कर के और फोटो को एडिट कर के युवती को बोलता है कि अगर वीडियो कॉल नहीं करोगी तो तुम्हारा फोटो वायरल कर दूंगा । जानकारी के अनुसार घटना गोरखपुर के रामगढ़ताल का है । सूचना के मुताबिक युवक ने फोटो टेलीग्राम से हासिल की फिर फोटो को एडिट किया और युवती पर दबाव बना रहा है कि अगर वीडियो कॉल नहीं करोगी तो तुम्हारा फोटो वायरल कर दूंगा। युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर दिया गया । पुलिस तहरीर के आधार पर धमकी देने, आपत्तिजनक टिप्पणी व आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

More From Author

डिज्नी मना रहा है 100 पूरे होने की खुशी, महाभारत पर भव्य सीरीज बनाने का किया ऐलान

हरिद्वार शराब कांड पर सीएम धामी ने लिया एक्शन, डीजीपी के तत्काल प्रभाव से सस्पेंड हुए थाना इंचार्ज

LIVE देखने के लिए टैप करें