Uksssc paper leak मामले मे  41 हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दे की उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह समेत 10 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे पहले 18 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई थी।

दिसंबर 2021 में हुई परीक्षा में शुरुआत से ही धांधली की बातें कही जा रही थीं। इस पर प्राथमिक जांच हुई और मुख्यमंत्री के आदेश पर 22 जुलाई को रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। 24 जुलाई से एसटीएफ ने गिरफ्तारियां शुरू कर दीं। पहले दिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कंपनी के एक कर्मचारी ने टेलीग्राम के माध्यम से परीक्षा का प्रश्नपत्र अपने अन्य साथियों तक भेजा। इसके बाद लगातार गिरफ्तारियां हुईं। उत्तरकाशी परीक्षा धांधली का केंद्र बनकर उभरा।

जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को भी एसटीएफ ने 13 अगस्त को गिरफ्तार किया। उससे लिंक सामने आया बिजनौर के धामपुर का। यहां के नकल माफिया केंद्रपाल के बाद कड़ी खुली तो जांच परीक्षा कराने वाली आउटसोर्स कंपनी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी के मालिक राजेश चौहान तक जा पहुंची।

मास्टरमाइंड मूसा समेत 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। अब 10 और के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई है।

 

इन धाराओं में हुई चार्जशीट 

आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 34 और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा तीन, चार, पांच, नौ और 10।

 

More From Author

डॉक्टर अब बिना सूचना दिए नहीं हो सकेंगे गायब,आईए जानते है पूरी जानकारी।

ADM पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप ।