किसानों ने एसडीएम कार्यालय मे दिया धरना प्रदर्शन ।

खबर काशीपुर से है ।जंहा पराली जलाने पर रोक के विरोध में किसानों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपना आक्रोश दर्ज कराया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार किसानों की तीन सूत्री मांगों को पूरा नहीं करती तो फिर किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जीतू की अगुवाई में किसान एसडीएम कार्यालय पर जमा हुए। तो डीएम की ओर से धान की पुराल को जलाने पर जुर्माना व सजा का प्रावधान करने का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसान धान के अवशेष पराली नहीं जलाता है तो गेहूं बोने के लिए जमीन तैयार नहीं हो सकती। किसानों के पास ऐसे साधन भी नहीं है जिससे धान की पुराल को जमीन में दबाया जा सके।

 

More From Author

आरोग्य भारती पर बोले मुख्यमंत्री योगी ।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 : दबंग दिल्ली का दंबग खेल।